News Hour Live

रूदौली के पस्ता माफी में 386 परिवारों को मिली बाढ़ राहत किट

flood-relief-kits-distributed-to-386-families-in-pasta-mafi-rudauli MLA Ram_chandra_yadev Rudauli

रुदौली(अयोध्या)। तहसील रुदौली के ग्राम पस्ता माफी स्थित बाढ़ चौकी पर शनिवार को बाढ़ राहत सामग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में 386 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की गई।

राहत किट ग्राम अबूपुर के 71, सलाहपुर के 245, सुलेमपुर के 60 और पसैया सडरी के 10 परिवारों को दी गई। विधायक ने बताया कि रुदौली तहसील में अब तक कुल 1020 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। इनमें आठ अगस्त को 125, 19 अगस्त को 225, 20 अगस्त को 284 और 22 अगस्त को 386 राहत किट शामिल हैं।

राहत किट में आलू, प्याज, आटा, दाल, चावल, नमक, नहाने की बाल्टी, तिरपाल समेत कुल 26 आवश्यक सामग्री शामिल हैं। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए अब तक 367.1 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। इसमें नौ अगस्त को 158.3 क्विंटल और 21 अगस्त को 208.8 क्विंटल भूसा वितरित किया गया।

तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर ग्राम प्रशासक कैथी मांझा राम सदल, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती और शहंशाह आलम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top